24.6 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा द्वितीय चरण अंतर्गत चयनित विद्यालय अध्यापकों के काउंसलिंग एवं PRAN कार्ड सृजन का कार्य 25 दिसंबर से कराया जायेगा

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा द्वितीय चरण अंतर्गत चयनित विद्यालय अध्यापकों के काउंसलिंग एवं PRAN कार्ड सृजन का कार्य 25 दिसंबर से कराया जायेगा। काउंसलिंग का कार्य DRCC कार्यालय भवन ,सीतामढ़ी में एवं PRAN Card के सृजन से संबंधित कार्य हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के भूतल स्थित सम्मलेन कक्ष को चयनित किया गया है। काउंसलिंग एवं PRAN कार्ड सृजन से सबंधित कार्य हेतु श्री अमरेंद्र कुमार पाठक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,स्थापना को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। काउंसलिंग एवं PRAN कार्ड सृजन से संबंधित कार्य के सफल निष्पादन हेतु उन्हें निर्देशित किया गया है। उक्त दोनों स्थल पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु एसडीओ सदर एवं SDPO सदर को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। उक्त दोनों ही कार्य से संबंधित वरीय प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी को बनाया गया है। नगर आयुक्त ,जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें