31.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2024 का आयोजन स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित वातावरण में

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद दूसरे दिन जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा आज परीक्षा के दूसरे दिन द्वितीय पाली में मध्य विद्यालय, ऊंटा, जहानाबाद तथा गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय, जहानाबाद में संचालित परीक्षा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि परीक्षा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया जा रहा था। जिला पदाधिकारी के निरीक्षण में कई भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किये गये। साथ ही अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

आज दिनांक 02 फरवरी, 2024 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2024 के दूसरे दिन प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थी 10631 में से 10466 शामिल हुए तथा 165 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली के परीक्षा में 0 परीक्षार्थी, गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय, जहानाबाद में निष्कासित किया गया है।
इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2024 के द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थी 2213 में से 2178 शामिल हुए तथा 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली के परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया है।
जिला पदाधिकारी ने परीक्षार्थियों से अपील किया कि सभी परीक्षार्थी अपने -अपने परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचे, ताकि परीक्षार्थियों का अच्छे से तलाशी लिया जा सके। साथ ही यातायात में ना फस सके, सुबह में विद्यालयों का भी समय होता है, जिसके कारण यातायात की समस्या होती है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की पवित्रता को बनाये रखने हेतु जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए परीक्षा को स्वच्छ तरीके से संपन्न कराई जा रही है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें