*भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री सम्राट चौधरी जी का आगमन*
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद उपमुख्यमंत्री जी ने भाजपा के दिवंगत जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री सोहन प्रसाद ‘काकू’ जी के निवास स्थान पर जाकर ब्रह्मभोज के अवसर पर शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने स्व. काकू जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रेस से बातचीत में माननीय उपमुख्यमंत्री ने कहा,सोहन प्रसाद काकू जी एक मिलनसार, कर्मठ और संगठनशील कार्यकर्ता थे, जो सदैव पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए समर्पित रहते थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।इस अवसर पर बिहार विधान परिषद सदस्य श्री अनिल शर्मा ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, स्व. सोहन प्रसाद जी का जीवन संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और समर्पण का प्रतीक था। वे कार्यकर्ताओं के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धीरज कुमार ने भी तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा, काकू जी संगठन की अमूल्य धरोहर थे, जिनका मार्गदर्शन सदैव पार्टी के लिए प्रेरणादायक रहेगा।
इस श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव,पूर्व जिलाध्यक्ष शशि रंजन जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुड्डू, सर्वेश वर्मा, कृष्णकांत कुमार, कृष्णा गुप्ता, जयप्रकाश केसरी, नागेन्द्र मेहता,
जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, शुभम राज मिठू, समाजसेवी पूर्व प्रदेश संगठन सचिव वैश्य सह वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता,अमरेंद्र कुमार, जिला मंत्री रवि शेखर, मनोज पासवान, महेंद्र कुमार,बृजेश कुमार, विजय सत्कार, रिज्जू साव, अमृत वर्मा सहित भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


