22.7 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

मिट्टी खनन करते हुए,जेसीबी के चाबी जप्त करते हुए जेसीबी व ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया

JNA/सुरेश नायक कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन गांव में अवैध खनन में लगे मिट्टी लदे ट्रैक्टर को बेलदौर सीओ अमित कुमार ने जप्त किया था। इस दौरान उन्होंने खनन में लगे जेसीबी के चाबी जप्त करते हुए जेसीबी व ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया था एवं बेलदौर पुलिस को जप्त ट्रैक्टर व जेसीबी के चाबी बेलदौर पुलिस को सौंप दिया था। वहीं सीओ द्वारा बनाए गए विडियो साक्ष्य के रुप में बनाया जो सूचना पर पहुंचे खनन निरिक्षक को सौंप दिया, इसके बाद खनन निरीक्षक, बेलदौर आरओ सत्यनारायण झा एवं बेलदौर पुलिस जब जेसीबी को जप्त करने पचौत पहुंचे तो जेसीबी को लेकर फरार हो गया था। जब जेसीबी को जप्त करने कई स्थलों पर छापेमारी की गई। लेकिन जेसीबी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा ऐसे में सवाल उठता है जब जेसीबी का जप्त चाबी व जेसीबी का चालक पुलिस हिरासत में था तो जेसीबी लेकर कौन फरार हुआ। जेसीबी किसका था जेसीबी पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई इधर चर्चाओं पर गौर करें तो मोटी रकम लेने के बाद जेसीबी वाला मामला रफा दफा कर दिया गया, हालांकि किसी पदाधिकारी के द्वारा आवेदन नहीं मिलने के कारण हिरासत में लिए गए ट्रैक्टर चालक एवं जेसीबी चालक को दो दिनों के बाद थाने से छोड़ दिया गया। ऐसे में सवाल उठता है तीन दिनों बाद भी जेसीबी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। बताया जाता है कि खनन विभाग ने कार्रवाई के नाम पर जप्त मिटी लदे ट्रैक्टर पर जूर्माना लगाने की कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा कर दिया है। जेसीबी मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से विभागीय पदाधिकारी के कार्य शैली एवं भूमिका पर सवाल खरा हो गया। वहीं पदाधिकारी एक दूसरे पर कार्रवाई करने की बात कह कर मामले का टालमटोल कर रहा है ।
वहीं खनन निरिक्षक खगड़िया ने बताई मिट्टी लदे जप्त ट्रैक्टर मामले में जूर्माना लगाया गया है। वहीं जेसीबी मामले में कार्रवाई करने की बात पर चुप्पी साधते हुए खगड़िया आकर कार्यालय से पता लगा लेने की बात कहते हुए फोन काट दी।
बेलदौर सीओ अमित कुमार ने बताया खनन में लगे मिट्टी लदे ट्रैक्टर व जेसीबी का चाबी बेलदौर पुलिस को सौंप दिया था, एफआईआर करना खनन विभाग की जिम्मेदारी थी। इस संबंध में राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने बताया कि बेलदौर थाना क्षेत्र में स्थानीय पदाधिकारी के मिली भगत से जेसीबी से मिट्टी धडल्ले काटी जा रही है यदि स्थानीय पदाधिकारी मामले को गंभीरता से लेते तो थाना क्षेत्र में मिट्टी कटाई कार्य नहीं होता लेकिन खनन माफियाओं से मिली भगत कर थाना क्षेत्र में मिट्टी कटाई कार्य हो रहा है। वही थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया तीन दिनों बाद भी आवेदन नहीं मिलने के कारण हिरासत में सीओ के द्वारा सौंपे गए ट्रैक्टर व जेसीबी चालक को ससमय पीआर बांड पर थाने से छोड़ दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें