30.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

बूढ़ी गंडक पर स्थित पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

 

*बूढ़ी गंडक नदी पर स्थित पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त, सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित, वैकल्पिक रास्ते का किया गया है चयन*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी 
आज दिनांक 20.07.23 को परियोजना निदेशक (एन० एच० ए० आई०) द्वारा सूचित किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के सिमरिया-खगड़िया खंड के किमी 264+946 पर बूढ़ी गंडक नदी पर स्थित पुल के एक स्पैन (P2-P3) के टॉप स्लैब में आंशिक क्षति पाई गई है। इस आलोक में जनहित हेतु रास्ते पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।यातायात के दिक्परिवर्तन हेतु दो वैकल्पिक रास्तों का चयन किया गया है जो कि निम्न प्रकार हैं:*परिचालन मार्ग चार्ट (विकल्प 1)*बेगूसराय – मंझौल – बखरी – बेलासिमरी – ओलापुरगंगौर – तेताराबाद – जलकौड़ा – जहांगीरा – लाभगांव – कोठिया – कुतुबपुर – गांधी चौक मथुरापुर – बछौता – भिरयाही पोखर – बछौता गांव – रोजवर्ल्ड स्कूल – सूर्य मंदिर चौक सन्हौली – आवास बोर्ड – माड़र – अमनी – सैदपुर – मानसी बाजार – एन एच 31*परिचालन मार्ग चार्ट (विकल्प 2)*बेगूसराय – मंझौल – बखरी – बेलासिमरी – ओलापुरगंगौर – तेताराबाद – जलकौड़ा – जहांगीरा – लाभगांव – कोठिया – कुतुबपुर – ज्ञानी चौक- रेलवे ढाला – स्टेशन रोड खगड़िया – राजेंद्र चौक – बेंजामिन चौक – बलुआही- एन एच 31वाहनों के सुचारू परिचालन हेतु उक्त रास्तों पर दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।परियोजना निदेशक से प्राप्त सूचना के अनुसार उपरोक्त पुल की विस्तृत तकनीकी जांचोपरांत पुनः अद्यतन स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इस अंतराल में वैकल्पिक पथों का ही उपयोग किया जाए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें