बेगूसराय जगदूत न्यूज़ ब्यूरो मोहमद नबी आलम कि रिपोर्ट बेगुसराय नगरपालिका चौक पर अवस्थित प्रधान डाकघर, बेगुसराय के नवनिर्मित भवन के परिसर में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप- सी, बेगुसराय डाक प्रमंडल के आम सभा का आयोजन किया गया। यह सभा श्री रघुनंदन सहनी, प्रमंडलीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस बैठक में संगठनात्मक पहलु पर विचार किया गया।श्री राम रंजन सिंह, प्रमंडलीय सचिव, बेगुसराय सह प्रान्तीय अध्यक्ष, विहार के द्वारा संगठनात्मक पहलु पर विचार व्यक्त किया गया। उन्होंने वर्तमान समय में संघ के समक्ष मौजूद चुनौतियों एवं उससे निपटने के विकल्प पर विचार किया गया।इस बैठक को संबोधित करने वालों में श्री रविकांत कुमार, श्री संजय.कुमार, श्री नवीन कुमार, श्री रौशन कुमार, श्री मृत्युंजय कुमार, श्री अनिल कुमार अमृतराज, श्री रामाश्रय कुमार, श्री प्रकाश दास, श्री मनीष कुमार, श्री उमाशंकर साह, श्री अंगेश कुमार, श्री सुशील कुमार, श्री शंभु कुमार इत्यादि सदस्य शामिल थे। इन्होंने संघ के मजबूती पर बल दिया तथा संघर्ष का संकल्प व्यक्त किया।सर्वसम्मति से द्विवार्षिक अधिवेशन के लिए. टाइप हो गया था, सर.भूल से टाईप को सुधारने की कृपा की जाए की तिथि निर्धारित की गई। वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों के कार्यकाल पूर्ण होने के कारण एवं वर्तमान सचिव एवं अध्यक्ष की सेवा अवधि निकट भविष्य में पूरा होने के कारण नये सदस्यों को सचिव एवं अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किए जाने के साथ साथ कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों निर्वाचित किया जाएगा।


