27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

बेलदौर विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आज, तैयारी पूरी

JNA /नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आज गुरुवार को कोसी इंटर विद्यालय पनसलवा के मैदान में प्रस्तावित है प्रस्तावित सम्मेलन में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता मंत्री प्रेम कुमार लोजपा आर के वरिष्ठ नेता समेत अन्य नेता शिरकत करेंगे इसके तैयारी को लेकर एनडीए के घटक दल जदयू भाजपा लोजपा आर के नेता व कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दिया है एक ओर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, जदयू नेता नूतन सिंह पटेल, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अंजू सिंह, चौथम प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत कुमार वरिष्ठ रोजगार नेता गौतम पासवान, जुगेश कुमार, मोहन कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं का हुजुम विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान तेज कर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को सम्मेलन में शामिल करने का अनुरोध किया वहीं आयोजन स्थल झंडा, बैनर एवं तोरण द्वार से पट गया है

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें