24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा का जहानाबाद में हुआ भव्य स्वागत

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता धीरेंद्र सिन्हा उर्फ पप्पू शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने फूल और मालाओं से किया स्वागत*

बोधगया जाने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा का गया जाने के क्रम में जहानाबाद में जोरदार स्वागत किया गया भाजपा के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार व भाजपा नेता धीरेंद्र सिन्हा उर्फ पप्पू शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने ऋतुराज सिन्हा का फूलों का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ऋतुराज सिन्हा जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए तत्पश्चात एक-एक कार्यकर्ताओं का परिचय लिया। जहानाबाद के बारे में बोलते हुए ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि जहानाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश और जुनून है हमारा प्रयास है कि जहानाबाद जिले में भाजपा को भी एक सीट मिले ताकि भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़े, साथ ही साथ इस मौके पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर एवं भाकपा माले पर कटाक्ष किया और कहा कि बिहार की जनता सब के बारे में जानती है कि यह लोग क्या करते हैं लेकिन एनडीए की सरकार लगातार बिहार के विकास में कदम दर कदम बढ़ती जा रही है और यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा वही इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता धीरेंद्र सिन्हा उसे पप्पू शर्मा ने ऋतुराज सिंह को अंग वस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और कहा की जहानाबाद में भाजपा के कार्यकर्ता इस बार काफी मेहनत कर रहे हैं काफी जोश में है निश्चित तौर पर जहानाबाद के लिए एक सीट बनता है अगर नेतृत्व चाहे तो जहानाबाद से भाजपा चुनाव लड़ेगी और भारी बहुमत से जीतेगी।।इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत कुमार जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार, शैलेश कुमार, मनीष कुमार,निशांत कुमार, रोहित कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें