जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया मानसी भाजपा ने भरी हुंकार – बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान कार्यक्रम के तहत मानसी श्री राम जानकी ठाकुरवारीय में भारतीय जनता पार्टी की मानसी मंडल की बैठक – आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मानसी मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने किया। मंडल उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है। इस सरकार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी – उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। अब खगड़िया का तेजी से विकास होगा। हर क्षेत्र में सुशासन दिखेगा। विकास कार्य को गति मिलेगी।बैठक में मौजूद भाजपा नेतागण जागरण सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएं। गांव चलो अभियान पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक चलाया जा रहा है। भाजपा के वरिष्नेठ नेता सह सैदपुर मुखिया विजेन्द्र यादव ने कहा- बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मंत्र के संग हमें आगे बढ़ना है।आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत होगी। इस मौके इस अवसर पर – कार्यक्रम में जिला महामंत्री अश्विनी कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रभारी अश्विनी कुमार चौधरी सामिल रहे, बैठक में गांव चलो अभियान के अलावा बुथ जीतो, चुनाव जीतो का संकल्प लिया गया। मंडल महामंत्री अजय पोद्दार,पवन कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, चन्द्र गुप्त कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, मंडल मंत्री अनिल साह, अमनी शक्ति केन्द्र प्रमुख राजेश सिंह, सैदपुर पंचायत शक्ति केन्द्र प्रमुख प्रमोद कुमार, चकहुसैनी पंचायत शक्ति केन्द्र प्रमुख रंजीत कुमार, पश्चिमी ठाठा पंचायत शक्ति केन्द्र प्रमुख रंजीत मिश्रा, भाजपा नेता बिजेंद्र यादव,मदन गुप्ता,दीपक कुमार, खुटिया शक्ति केन्द्र प्रमुख अवधेश कुमार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, राजेन्द्र बाबू, यूवा जिला महामंत्री प्रताप रवि,रौशन कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
भाजपा ने भरी हुंकार , बूथ जीतो, चुनाव जीतो
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


