जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी
खगड़िया मानसी प्रखंड में मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह अध्यक्षता में बैठक किया। प्रभारी नंदकुमार ने भाग लिया,। बैठक में हर घर तिरंगा तिरंगा जुलूस एवं महापुरुषौ के आसपास स्वच्छता अभियान, पुष्प अर्पित किया जाय।भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाने का फैसला किया है। यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होगा और तीन दिन चलेगा। वहीं भाजपा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाएंगी। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत प्रत्येक घरों पर तिरंगा लगने की अपील मानसी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा राम सिंह ने तमाम लोगों से की है।
उन्होंने खगड़िया जिले के मानसी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से कहा कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर देश की आन बान और शान तिरंगा को अवश्य अपने घरों पर फहराएं। घर के बच्चों के हाथों तिरंगा लगवाए और अगला उसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करें। भाजपा की ओर से भारतीय जनता पार्टी जिला खगड़िया जिला के सभी प्रखंड में 11, 12 व 13 अगस्त 2024 को सभी प्रखंडों, मंडलों में अध्यक्ष व प्रभारी द्वारा बड़े पैमाने पर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा।सभी महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस- पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान सभी जगह युवा मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर भ्रमण करेंगे। इस मौके मानसी मंडल अध्यक्ष राजा राम सिंह भाजपा नेता गोपाल कृष्ण चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपाल सिंह, युवा नेता मिट्ठू कुमार पर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


