जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला काँग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित भारत रत्न,बाबासाहेब डॉo भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती समारोह पर “भीम शक्ति संवाद” कार्यक्रम का जिला काँग्रेस कार्यालय,खगड़िया में आयोजन किया गया,समारोह की अध्यक्षता खगड़िया काँग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष राज किरण ठाकुर ने की।कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर जी तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया उनके साथ सभी उपस्थित काँग्रेसजनों ने नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।उपस्थित काँग्रेसजनों ने देश की आजादी में उनके महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा की,काँग्रेस नेताओं ने कहा की बाबासाहेब डॉo अम्बेडकर ने देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए, हर भारतीय के समान अधिकारों के लिए, हर वर्ग की हिस्सेदारी के लिए उनका संघर्ष और योगदान, संविधान की रक्षा की लड़ाई में हमेशा हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे,निश्चय ही वह एक समाज के प्रेरक थे।
उन्होंने सामाजिक समानता,मौलिक अधिकार,मानवीय न्याय,समाजवाद तथा देश की एकता के लिए संघर्षरत रहे।आज उनके बताए मार्ग पर चलकर खासकर आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में काँग्रेस नेता कुमोद कुमार सिंह,शहीद कुमार,सूर्यनारायण वर्मा,अजय ठाकुर,पूर्व प्रत्याशी प्रीति वर्मा, महिला काँग्रेस जिला अध्यक्ष शमा प्रवीण,नगर अध्यक्ष रौशन चन्द्रबंशी,अरुण कुमार अधिवक्ता,मनोज सिंह अधिवक्ता,राजीव उर्फ गुड्डू,प्रदेश डेलिगेट उदय यादव,ओबीसी प्रदेश महासचिव संजय गुप्ता,युवा काँग्रेस प्रदेश महासचिव सन्नी कुमार,युवा काँग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव, काँग्रेस नेत्री रुद्रमा आर्य,सीमा कुमारी,एससी/एसटी जिला अध्यक्ष पप्पू पासवान,सेवादल जोनल महासचिव लाली किन्नर,सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी,कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,अशोक साह,फूलचन्द्र यादव,विवेकानंद सिंह,चंदन कुमार यादव, वीर प्रकाश यादव एवं फिरोज उद्दीन,उदय कुमार आदि उपस्थित थे।
भारत रत्न,बाबासाहेब डॉo भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती समारोह
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


