30.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने एक शादी शुदा लड़की को रेस्क्यू कर परिजनों सुपुर्द किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम को एक सूचना मिल की एक शादिसूदा महिला जिसका नाम अनिता कुमारी, उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता का नाम अकलू चौधरी, घर- दह , वार्ड नंबर -09 थाना- सिमरी बख्तियारपुर, जिला – सहरसा अपने माता पिता के घर से झगड़ कर चली गई ,हो सकता है की उक्त महिला खगड़िया स्टेशन पर होगी उक्त सूचना के अनुपालन में निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ में महिला आरक्षी नीरज कुमारी द्वारा खोजबीन करने पर उक्त महिला पीएफ नंबर दो तीन पर अकेली बैठी हुई दिखाई दी । नाम पता पूछने पर उक्त नाम सही पाया गया तथा पूछने पर बताया कि अपने माता-पिता के घर से झगर कर चली आयी हूँ | मेरे साथ कोई नही है ,मै अकेली हूँ| तत्पश्चात सुरक्षा की दृष्टि से रेसुब पोस्ट खगड़िया में लाकर रखा गया तथा देखरेख महिला आरक्षी नीरज कुमारी को दिया गया उसकी सूचना उनके पिता अकलू चौधरी को मो0 नं-9162545869 पर दिया गया । तत्पश्चात समय लगभग 16:00 बजे अकलू चौधरी और उनकी पत्नी चना देवी रेसुब पोस्ट खगड़िया में आए, अपनी बच्ची अनिता कुमारी की पहचान किया तथा बताएं कि घर में थोड़ी सी हल्ला गुल्ला होने और नाराजगी होने से घर से चली आई थी। उक्त महिला को सही-सही उनके माता पिता को सुपुर्द किया गया इसके लिए उन्होंने आरपीएफ को धन्यवाद कहा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें