27.1 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

मध्य विद्यालय बेला सिमरी के छात्र व छात्राओं की जान खतरे में, विद्यालय मुख्य द्वार के सामने ही लगा है 200 KBA का ट्रांसफार्मर

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार कि रिपोर्ट खगड़िया सदर : खगड़िया जिला सदर प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत राज बेला सिमरी के मध्य विधालय बेला सिमरी में मुख्य द्वार के सामने लगा विद्युत ट्रांसफार्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। मुख्य द्वार के सामने लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के अर्थिंग के नंगे तार के चपेट में कभी भी बच्चे आ सकते हैं चूंकि कभी कभी विद्युत शक्ति से अनजान उस तार को छूते हुए आगे बढ़ जाते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महोदय ने विद्युत विभाग के जे०ई० से इस संबंध में पत्र लिख चुके हैं, मगर आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

आपके जानकारी के लिए आपकों बता दे कि विद्युत विभाग का 200 KBA का विद्युत ट्रांसफार्मर विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगा है, इसके चारों ओर न तो लोहे का कोइ अवरोधक लगा है न ही कोई चहारदीवारी बनाई गई है इस तरह सुरक्षा के प्रबंध नदारद हैं, विद्यालय से छुट्टी होते हीं बच्चों का रेला विद्यालय के मुख्य द्वार से बाहर निकलते हैं और कई बच्चे पोल और तार को स्पर्श करते हुए निकलते हैं, अगर समय रहते इस ट्रांसफर्मर का स्थान परिवर्तन नहीं किया गया तो आनेवाले समय में यह ट्रांसफर्मर किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। विद्यालय के प्रधानध्यपक ने बताया कि वे विद्युत विभाग के जे०ई० समेत अन्य अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत कर ट्रांसफार्मर को विद्यालय के मुख्य द्वार से हटाने की मांग कर चुके हैं, मगर आज तक इस ओर किसी के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी समस्या समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक व बच्चे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें