25.1 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

अलौली विधानसभा क्षेत्र का मुसहर समाज के बस्ती का दौरा किया वही दौरा

जेएनए/प्रिंस भगत
अलौली, खगड़िया ।आज दिनांक राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव पप्पू डोम ने अलौली विधानसभा क्षेत्र का मुसहर समाज के बस्ती का दौरा किया वही दौरा के क्रम में दलित मुसहर समाज नीतीश सरकार के शासनकाल में मूलभूत सुविधा व अधिकार से कोसों दूर है । महादलितों से रुबरु होते हुए महादलित परिवार के लोगों ने बताया अलौली के जनप्रतिनिधि के द्वारा उसे मात्र वोट बैंक समझा जाता है और नीतीश सरकार का विकास का वादा धरातल पर फेल है । महादलित महिलाओं ने कहा 25 साल से हमलोगों का कोई विकास नहीं हुआ है ना इसे बसगीत पर्चा की नहीं मिला है कुछ को मिला भी है तो दबंगों के द्वारा उक्त जमीन पर घर बनाने के लिए नहीं दिया जा रहा है ।वहीं मुसहर समाज का कहना है की सरकार उन्हें सीलिंग एक्ट का जमीन दें, उन्हें इंदिरा आवास दें, सामुदायिक भवन दे, सामुदायिक वाटिका दें,स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय,नलजल योजना में सुधार हो । जेएनए के अनुसार पप्पू डोम ने कहा महादलित परिवार के लोग आक्रोश में है और एनडीए सरकार को जड़ से उखाड़ के फेंकना है और महागठबंधन की सरकार बनानी है । बोले,राजद नेता वर्तमान सरकार ने इनका शोषण करने का काम किया, इन्हें बरगलाने का काम किया, विकास का ढिंढोरा पीटने का काम कर रहा है ।बोले, मुसहर समाज ने बताया हमलोग कोसी नदी के कोख में बसे लोगों का कई आशियाना समा गया है तथा बच्चे डुब जाते हैं मौत हो जाता है । पप्पू डोम ने कहा मोहनपुर,दहमा खैड़ी खुटहा पंचायत को कोई शासन- प्रशासन , जनप्रत्तिनिधि उनके दरवाजे पर नहीं जाते हैं । बोले,सैकड़ो की संख्या में इनका नाम वोटर लिस्ट से भी काटा गया बहुत सारी शिकायतें मिली । ए सरकार मनुवादियों का है पूंजीवादी का है, भू-माफिया का है ,बर्तमान सरकार में गरीब, दलित, मुसहर का भलाई नहीं होने वाला है और ये सरकार को बदलना जरूरी है । पप्पू डम ने कहा डबल इंजन की सरकार दलितों का दुश्मन है मुसहर का दुश्मन है बिहार के गरीब दलित जनमानस का दुश्मन है अल्पसंख्यकों का दुश्मन है इसलिए सरकार का बदलना जरूरी है और परिवर्तन की लहर बिहार में उठ चुकी है ,हर एक गरीब परिवर्तन चाहता है और आने वाले चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी ।बोले, बिहार के दलितों ने ठाना है भाजपा को हटाना है अलौली विधानसभा के क्षेत्र भ्रमण के दौरान सैकड़ो मुसहर परिवार की शिकायत सुना इस संबंध नेता प्रतिपक्ष के समक्ष रखेंगे ।मौके पर दयानंद सदा, संजय सदा, सैंपल देवी, काजल देवी, रंजय, मंत्री देवी, सरिता देवी गीता देवी मरनी देवी सहित सैकड़ों महादलित परिवार के सदस्य मौजुद दिखे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें