JNA/संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश आगामी 8 अगस्त 2025 को आयोजित माँ जानकी मंदिर शिलान्यास समारोह के अवसर पर माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, भूमि पूजन स्थल, सभा स्थल, हेलीपैड स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध एवं समुचित ढंग से पूर्ण कर ली जाएँ, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस एवं ट्रैफिक अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), सदर अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय, ट्रैफिक डीएसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यह ऐतिहासिक आयोजन सुचारु, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो।
माँ जानकी मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम हेतु माननीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


