22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

रालोजपा के सच्चे उत्तराधिकारी पशुपति कुमार पारस एवं पूर्व सांसद प्रिंस राज है- संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव

JNA/आर आर वर्मा
पत्रकार नगर, खगड़िया।आज दिनांक 3-8-2025 होटल यशराज में खगड़िया रालोजपा की बैठक जिला अध्यक्ष शिवराज यादव की अध्यक्षता में किया गया ।बैठक में राष्ट्रीय महासचिव संजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रतन पासवान, प्रदेश महासचिव मो मासूम, जिला प्रधान महासचिव अरविंद स्वर्णकार,जिप सदस्य सत्यनारायण पासवान की प्रमुख मौजूदगी रही। बैठक में मुख्य रूप से संगठन का विस्तार एवं मजबूती पर चर्चा हुई। एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी जोर दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि पार्टी के नये पुराने सभी साथियों से सामंजस्य स्थापित कर पार्टी संगठन को पुरा धारदार बनाया जाएगा। खगड़िया के सभी प्रखंड एवं पंचायतों से लेकर बूथ स्तर तक विधानसभा चुनाव से पूर्व संगठित कर लिया जाएगा। रा लोजपा श्रधय रामविलास पासवान जी के विचार धाराओं को एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पशुपति कुमार पारस जी के विकास एजेडो को जन्म जन तक पहुंचाने का काम करेगे। राष्ट्रीय महासचिव संजय यादव एवं प्रदेश महासचिव मो मासूम ने कहा कि रालोजपा ही रामविलास पासवान जी के सच्चे विचारधाराओं पर चलने वाली पार्टी है जिसके सच्चे उत्तराधिकारी पशुपति कुमार पारस जी एवं पूर्व सांसद प्रिंस राज जी है।आने वाले विधानसभा चुनाव में रालोजपा उभर कर बूरी मजबूती से सामने आएगा। इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष शिवराज यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रतन पासवान जी सहित लोजपा रा को छोड कर आए सभी साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग अपना तन मन धन से रालोजपा को मजबूत करने का काम करेगे। इस अवसर पर रौशन पासवान,सरुण पासवान,मंटू पासवान,नवल कुशवाहा,शंभू यादव,आकाश पासवान, दिनेश पासवान, कृष्ण कुमार हिटलर, राजेश सिंह,सुधा पासवान, मनोज पोद्दार, पावन पासवान, कुन्दन सिंह, राजेश यादव,मो जुबेर आलम, नागेश्वर साह, शंकर पासवान,,पंकज पासवान,मिन्टू पासवान रंजीत पासवान, गणेश, पासवान धर्मवीर पासवान,मंटून पासवान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें