27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

मारवाड़ी युवा मंच बेगूसराय के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

जगदूत न्यूज़ बेगुसराय ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम बेगूसराय मारवाड़ी युवा मंच बेगूसराय शाखा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा । इस शिविर में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग का कार्य मेदांता अस्पताल – द मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम के डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा। स्वास्थ्य जाँच का स्थान अग्रसेन धर्मशाला , राम मंदिर गली मे होगा।अध्यक्ष श्री चेतन हिसारिया ने बताया की मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा एक बार फिर से स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा । सचिव श्री गौरव भारद्वाज ने बताया की अगर आपलोगों को जाँच करवाना है तो 9852123640 पे अपना नाम , उम्र , मोबाइल नो लिख के व्हाट्स -ऐप करे । इस जाँच शिविर मे निम्नलिखित चिकित्सा सेवाएं शामिल होंगी:

रक्तचाप का मापन,
*ब्लड शुगर रैंडम,
*कार्डियोलॉजिस्ट की सिफारिश पर ईसीजी,
*पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट,
*उच्च रक्तचाप, मधुमेह, *थायराइड और फेफड़ों से संबंधित समस्याओं के लिए परामर्श (पोस्ट कोविड कम्प्लीकेशन्स)

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें