24.6 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 में जहानाबाद की तीन चयनित टीमें प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएँगी दमखम

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 का उद्देश्य राज्य के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय खेलों के ज्ञान में प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करना और सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना है।इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 23 मार्च को राज्यव्यापी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जहानाबाद जिले की तीन सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिले से चयनित टीमें इस प्रकार हैं:

1. डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, दक्षिणी, काको – प्रतिभागी: प्रभा कुमारी एवं सरिता कुमारी

2. एस.आर.के. उच्च विद्यालय, जहानाबाद – प्रतिभागी: आकृति कुमारी एवं बॉबी कुमार

3. गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय, जहानाबाद – प्रतिभागी: अदिति राज एवं ब्यूटी राज इन प्रतिभागियों का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रमंडल स्तर पर होने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिता, जो 15 अप्रैल 2025 को निर्धारित है, में भाग लेने हेतु किया गया है। प्रमंडल स्तर पर चयनित शीर्ष तीन टीमें आगामी 17 अप्रैल को राज्य स्तर पर आयोजित ऑफलाइन प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडे ने इन चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि वे जिले का नाम ऊँचा करेंगे और राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें