जगदूत न्यूज नेटवर्क
*78वें स्वतंत्रता दिवस पर मैन ऑफ़ टाइम- अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा*
मोहब्बत है वतन से..जागो हिन्दुस्तान.. का आयोजन 15 अगस्त शाम 07 बजे अंतर्राष्ट्रीय पटल गूगल मीट पर किया जाएगा। संस्थापक-अध्यक्ष कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने कहा कि इस देशभक्त़ि कार्यक्रम सेमिनार-कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह में प्रबुद्ध साहित्यकार-पत्रकार और समाजसेवी सम्मिलित होंगे। सभी आमंत्रित कवि-कवयित्री, साहित्यकार, पत्रकार, सांस्कृतिककर्मी एवं समाजसेवी बंधुओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर भारत की राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए साझा संग्रह- मोहब्बत है वतन से..और..जागो हिन्दुस्तान.. पुस्तक का प्रकाशन राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रधर्म में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
मैन ऑफ़ टाइम- अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा मोहब्बत है वतन से जागो हिन्दुस्तान का आयोजन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


