43 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग से छपरा मेयर राखी गुप्ता को बड़ा झटका, तीन बच्चों के चक्कर में गई कुर्सी

जगदूत न्यूज छपरा बिहार से कौशल कुमार कि रिपोर्ट  छपरा तीन बच्चों के मामले में छपरा की मेयर राखी गुप्ता की कुर्सी छिन गई। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए राखी गुप्ता को बर्खास्त कर दिया है। राखी गुप्ता ने अपने नामांकन के दौरान हलफनामें में गलत जानकारी दी थी। हलफनामें में राखी ने दो बच्चों का जिक्र किया था लेकिन कागजातों के मुताबिक उनके तीन बच्चे हैं।राखी ने छपरा नगर निगम से मेयर के चुनाव में जीत हासिल की थी। छपरा की पूर्व मेयर सुनीता गुप्ता ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी और राखी गुप्ता के निर्वाचन को रद्द करने की मांग की थी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने राखी गुप्ता को अयोग्य घोषित करते हुए उन्हें मेयर के पद से बर्खास्त कर दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें