22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

22 अगस्त को बोधगया के मगध विश्वविद्यालय ग्राउंड में प्रधानमंत्री .नरेंद्र मोदी जी का जनसभा सफल बनाने

जगदूत अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी एवं बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ० प्रमोद चंद्रवंशी जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 22 अगस्त को बोधगया के मगध विश्वविद्यालय के ग्राउंड में होने वाली ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने हेतु रथ यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत कुमार, जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, रवि शेखर, गणेश चौधरी,बृजेश कुमार, संतोष चंद्रवंशी, विजय सत्कार, कुणाल गुप्ता,पूनम देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रथ यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री जी की बोधगया रैली को जन-जन तक पहुँचाना तथा प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें