21.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल ग्रुप के सभी शाखाओं में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल ग्रुप के तले संचालित सभी शाखाओं में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय परिसरों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और प्रेरणादायी वक्तव्यों का आयोजन हुआ।मानस इंटरनेशनल स्कूल, जहानाबाद में ध्वजारोहण निदेशक श्री निशांत रंजन द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत अपने ओजपूर्ण संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, देश की गरिमा एवं गौरव का वर्णन करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। वहीं मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दक्षिणी में ध्वजारोहण मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। अपने प्रेरक वक्तव्य में उन्होंने स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका और नई पीढ़ी के दायित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।समारोह में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगे की आन-बान-शान बनाए रखने और देश की एकता व अखंडता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें