31.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के तत्वाधान में मुंगेर परमंडलीय मानवाधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया

बेगूसराय जिलान्तर्गत सदर प्रखंड के बेगूसराय नगर निगम के वार्ड नंबर 34 के शनिचरा स्थान के निकट जवाहर कॉलोनी के निकट राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के तत्वाधान में मुंगेर परमंडलीय मानवाधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रमंडल अध्यक्ष रामविलास महतो ने किया तथा मंच संचालन बेगूसराय जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अभिमन्यु सिंह ने किया l कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संगठन के प्रदेश संरक्षक डॉo राजकुमार आज़ाद तथा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भोला महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया l डॉo आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आजतक आतंकवादी के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा रात के 12 बजे खुलता था लेकिन अब साधारण व्यक्ति के लिए जब रात के बारह बजे सुप्रीमकोर्ट का खुलेगा तभी राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का लक्ष्य पूर्ण होगा l भोला महतो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस दिन से व्यक्ति मानव का अधिकार जान जायेगा, व्यक्ति वास्तविक रूप से स्वतंत्र हो जायेगा l अति विशिष्ट अतिथि गण प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भू शरण, सलाहकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार qविशिष्ट अतिथिगण डॉo अरुण कुमार पासवान, वेद प्रकाश, जे पी सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह, क्रांति जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश bind,महिला प्रमंडल अध्यक्ष राजो देवी, महिला बेगूसराय जिला अध्यक्ष कंचन कुमारी, महिला खगड़िया जिला अध्यक्ष नीरा देवी, बेगूसराय जिला महासचिव प्रशांत कुमार, शेखपुरा जिला उपाध्यक्ष चन्दन राम, खोदाबंदपुर प्रखंड अध्यक्ष बाबू प्रसाद यादव, जमुई जिलाध्यक्ष मोo मजहर हुसैन, शिक्षक बालेश्वर महतो, रामचंद्र केवट, अधिवक्ता मुकेश रौशन, रामानंद राय आदि ने सम्बोधित किया l बेगूसराय जिला के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़कार, माला पहनाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया l इस कार्यक्रम में मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों के सभी प्रखंडो से पदाधिकारीगण उपस्थित हुए l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें