27.1 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

रेल राज्यकीय थाना खगड़िया ने गुप्त सुचना के आधार पर भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब को किया जप्त

*देशी शराब व विदेशों शराब तस्कर खगड़िया पुलिस को देखते ही हुए फरार *

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया रेल राज्यकीय थाना अध्यक्ष सह निरीक्षक प्रभारी नरेश कुमार, ए एल टी एस प्रभारी के के यादव हवलदार विरसा मुंडा के बल के द्वारा खगड़िया स्टेशन पर शुक्रवार को समकालीन गस्ती व चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान प्लेटफार्म पर लावारिस हालत में दो बैग विदेशी व देशी शराब से भरा हुआ बैग बरामद हुआ । बैग के आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं थे । आसपास के यात्रियों से पूछताछ किया गया तो कोई भी बैग को अपना होने की नहीं बताया और न ही बैग के बारे में किसी तरह का कोई सूचना दिया गया। मौके पर ही बैग की तलाशी ली गई तो जिसमें विभिन्न तरह के विदेशी शराब 12 लिटर .600 ml वहीं देशी शराब 8 लिटर बरामद हुआ। तथा घटना के बाबत बरामद शराब का कुल मात्रा 20.600 लीटर है। बरामद शराब को मौके पर विधिवत जब्ती सूची लिखित शिकायत पत्र के साथ अग्रिम कार्रवाई कि जा रहीं हैं। जहां मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें