जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत अंतरिम बजट अत्यंत ही सराहनीय है। इसमें गरीब, महिला, युवा और किसानों के हित का खास ख्याल रखा गया है। इस बजट से देश व देशवासियों की आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। आशा, आंगनबाड़ी आदि कार्यकर्ताओं को आष्युमान भारत योजना के दायरे में लाने का निर्णय भी काफी सराहनीय है। इस बजट के लिए जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।गोपाल शर्मा ने कहा कि यह अंतरिम बजट अगले पांच वर्षों में भारत के अभूतपूर्व विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। जदयू जिला प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बजट में राजकोषीय घाटा नियंत्रित करते हुए पूंजीगत व्यय परिव्यय को 11.1% बढ़ाकर ₹11.11 लाख करोड़ की ऊंचाई दी गयी है। यह व्यापक पूंजीगत व्यय वर्ष 2027 तक भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।बधाई देने वाले अन्य लोगो में उपाध्यक्ष सह संगठन प्रभारी महेन्द्र कुमार सिंह रामभवन कुशवाहा विनय कुमार सिंह,हरे राम शर्मा,राजू पटेल ,मुरारी यादव, ,रामप्रवेश कुशवाहा कमलेश वर्मा आदि शामिल है।
नई खबरें


