जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2024 में मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी का नियमित छात्र प्रेम कुमार जो सत्र 2023-24 में दसवीं में 92% के साथ उत्तीर्ण हुआ है जिसने पॉलिटेक्निक अभिनियंत्रण 2024 में पूरे प्रदेश में रैंक यू आर वन प्राप्त किया है। जहां लाखों की संख्या में विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। सचमुच में यह परिणाम जिला एवं प्रदेश को गौरवान्वित करता है। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रेम कुमार पुत्र उदय प्रसाद शर्मा माता गीता देवी मोहल्ला कोर्ट स्टेशन से पश्चिम कोर्ट एरिया जहानाबाद का निवासी हैं जिनका क्रमांक- 11027702 एवं रजिस्ट्रेशन नंबर- 4240037615 है जिन्होंने UR रैंक वन प्राप्त किया है।
इस अवसर पर डॉक्टर अरुण ने कहा कि यह छात्र शुरू से ही मेधावी रहा है जब भी इससे पूछताछ करते थे तो बताता था कि हमें किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं करना है बल्कि टॉप करना है और यह कर दिखाया। इससे साबित होता है विद्यार्थियों में अगर संकल्प शक्ति हो तो प्रतिभा स्वत: स्थापित हो जाता है। इस अवसर पर उन्होंने भविष्य में और अच्छा करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि प्रेम कुमार शुरू से ही मेहनती विद्यार्थी रहा है और इनका पूरे प्रदेश में पॉलिटेक्निक अभीनियंत्रण 2024 में शीर्ष स्थान प्राप्त करना या साबित करता है मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाता है। जिले के अन्य विद्यार्थियों को इनके मेहनत से सीखने की जरूरत है। सचमुच में छात्रों के लिए प्रेम कुमार प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिन्हा ने कहा मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में खुशी का माहौल कायम है मैं प्रेम कुमार को एवं उनके माता-पिता और स्कूल के शिक्षक को ऐसे उत्कृष्ट परिणाम के लिए हृदय से अभिनंदन करते हैं एवं स्वागत करते हैं।
इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर रणधीर कुमार व मृत्युंजय कुमार, शिक्षक राकेश कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार, योगेंद्र कुमार, रघुनाथ कश्यप, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार पांडे, रामप्रवेश शर्मा, अनुराग कुमार, उज्जवल कुमार, अमरेश कुमार आदि ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।


