जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहटा औरंगाबाद रेलवे लाइन में केंद्रीय बजट 2024 में मोदी सरकार ने 326 करोड़ राशि देने का कार्य किया जिससे बिहटा औरंगाबाद रेलवे लाइन का बनने का रास्ता साफ हो गया ज्ञातव्य है कि पिछले बजट 2023 में केंद्रीय सरकार ने 25 करोड़ राशि देकर बंद पड़ा परियोजना को चालू करने के लिए सर्व एवं डीपीआर के लिए नए तरीका से 3 करोड़ रूपया का 17 अप्रैल 2023 को टेंडर करने का काम किया था जो टेंडर जनवरी 2024 तक पूरा कर लिया गया रेलवे संघर्ष समिति के द्वारा 9 वर्षों से लगातार आंदोलन किया जा रहा है 1980 में पास परियोजना को 16 अक्टूबर 2007 को पालीगंज खेल मैदान में श्री लालू प्रसाद में रेल मंत्री रहते हुए शिलान्यास करने का काम किया था मात्र दो करोड़ रुपया देकर केवल सर्वे का जो परियोजना बंद हो गया था, लेकिन मोदी सरकार ने लगातार राशि देते हुए 413 करोड़ राशि इस परियोजना में अभी तक देने का कार्य किया, बिहटा औरंगाबाद रेलवे लाइन बनने से 90 लाख जनता को लाभान्वित होगा, जिसमें तीन जिला और चार संसदीय क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा पाटलिपुत्र के पालीगंज विक्रम महाबलीपुरम अरवल जिले के कलर मेहंदिया प्रसाद इंग्लिश औरंगाबाद जिले के दाउदनगर ओबरा जिनोरिया भरतोली बारुण को अधिक लाभ होगा, जिसमें 12 स्टेशन बनेंगे बंद पड़ा परियोजना को खुलवाने के लिए औरंगाबाद अरवल और पालीगंज के लोग रेलवे संघर्ष समिति बनाकर 2014 से संघर्ष कर रहे हैं मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने लगातार जनता के सहयोग से संघर्ष करते हुए हाजीपुर जीएम कार्यालय हो या दानापुर डीआरएम कार्यालय दिल्ली का जंतर मंतर हो सत्याग्रह एवं अनशन करने का कार्य किया तीन बार पदयात्रा दो बार रेल रोको आंदोलन भी किया गया।


