30.3 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

शतरंज प्रतियोगिता मानसी पब्लिक स्कूल राजाजान मानसी में 30 जुलाई दिन रविवार को होना तय

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी, नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में सोलहवीं बनारसी प्रसाद मेमोरियल एकदिवसीय अन्डर 14 बालक बालिका खगड़िया जिलास्तरीय नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता मानसी पब्लिक स्कूल राजाजान मानसी में 30 जुलाई दिन रविवार को होना तय हुआ है। अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त व अध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता कि सारी तैयारी हो चुकी है। प्रतियोगिता का उद्घाटन अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव शीवप्रिय भारद्वाज व लखीसराय जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतों करेंगे। अकादमी के सदस्य संजय जैसवाल, सदस्य व प्रशिक्षक अमरनाथ गुप्ता ने कहा कि प्रथम दस खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र दिया जायेगा और शेष खिलाड़ियों को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता के दौरान एक घन्टे का नशा मुक्त भारत के तहत एक कार्यशाला का आयोजन कर नशा मुक्ति का सन्देश भी दीया जायेगा। वही मौके पर अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी व प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार जवाहर, खिलाड़ी केशव कुमार यशवन्त, शुभम कुमार आदि प्रतियोगिता का संचालन में मदद करेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें