जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा बताया गया कि बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी किए जाने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। अधिसूचना के क्रम में जहानाबाद जिला अंतर्गत 216 जहानाबाद, 217 घोसी एवं 218 मखदुमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु निर्वाचन का कार्यक्रम द्वितीय चरण में निर्धारित किया गया है, जो निम्नवत है अधिसूचना की तिथि 13 अक्टूबर2025 नाम निर्देशन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 संवीक्षा 21 अक्टूबर 2025 नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 मतदान की तिथि 11 नवंबर 2025 मतगणना की तिथि 14 नवंबर 2025 जिले मे 1009 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचकों की कुल संख्या 807059 है। दिव्यांग निर्वाचकों की संख्या 7879 है जबकि 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के निर्वाचकों की संख्या 5262 है। जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की गई की जहानाबाद जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में प्रयास करे। नामांकन दाखिल करने के अंतिम तिथि से 10 दिन पूर्व तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
बताते चले कि विधानसभा आम निर्वाचन 2020 में जिले में मतदान का प्रतिशत 54.80 रहा था ,वही विगत लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर इसमें बढ़ोतरी हुई थी एवं मतदान प्रतिशत 56.03
% हुआ था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चिन्हित डिस्पैच सेंटर की भी जानकारी दी गई एवं बताया गया कि 216 जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र हेतु एस0 एस0कॉलेज जहानाबाद ,को डिस्पैच केंद्र बनाया गया है ,जबकि 217 घोसी विधानसभा क्षेत्र के लिए उच्च विद्यालय घोसी डिस्पैच सेंटर के रूप में कार्यरत होगा ,वही 218 मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय मखदुमपुर को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है।
* आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में अभ्यर्थियों / राजनैतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार, सभा जुलूस आदि के अनुमति हेतु सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी, जहानाबाद कार्यालय में स्थापित Single Window System के माध्यम से वाहन / लाउडस्पीकर / सभा/जूलुस / रैली आदि की अनुमति First Come First Serve के आधार पर दी जा रही है। हैलीपैड / हैलीकॉप्टर की अनुमति जिला स्तर पर दी जाएगी।
* आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार शांतिपूर्ण स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराये जाने हेतु विभिन्न स्तरो पर दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
* जिला के भित्र-भित्र स्थानों पर कुल-15 चेकपोस्ट लगाये गये है एवं सभी चेकपोस्ट पर Static Magistrate एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है ताकि हर तरह की गतिविधि एवं वाहनों की जाँच आदि प्रभावी ढंग से की जा सकेl
* सभा/जुलूस/रैली आदि की विडियोग्राफी अचूक रूप से किये जाने हेतु प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4-4 वीडियों निगरानी दल प्रतिनियुक्ति की गयी है।
* पूरे जिला में धारा-144 (धारा 163 BNSS 2023) लगाया गया है।
* सभी मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (AMF) यथा-पेयजल, रैम्प, रोशनी, छायादार स्थल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
* विधान सभा निर्वाचन, 2025 के क्रम में किसी भी तरह की शिकायत अथवा जानकारी हेतु जिला स्तर पर शिकायत अनुश्रवण-सह-जिला सम्पर्क केन्द्र (जिला हेल्प लाईन) कोषांग, समाहरणालय परिसर में स्थापित किये गए हैं, जिसका दूरभाष संख्या-1950 है। उक्त दूरभाष नं० पर कोई भी व्यक्ति परिवाद / सुझाव दे सकते है अथवा जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
* विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के संचालन हेतु जिले में 26 कोषांगों का गठन किया गया है। जिलान्तर्गत कुल-112 सेक्टर पदाधिकारी तथा 112 सेक्टर पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किए गए है। जिलान्तर्गत विधानसभावार तीन-तीन उड़नदस्ता, दल (FS) एवं तीन-तीन स्थैतिक निगरानी दल (SST) बनाए गए है।
* निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण हेतु विधानसभावार एक-एक सहायक व्यय प्रेक्षक (AEO) एक-एक लेखा दल (AT), चार-चार विडियो निगरानी दल (VST) चार-चार विडियो अवलोकन दल (VVT) का गठन किया गया है।
* आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु टीम का गठन कर लिया गया है, जो जिलान्तर्गत आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।
* आज दिनांक 13.10.2025 को जिलातंर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी हो गई हैl नामांकन के प्रथम दिन आज तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन शून्य है।
* आज अधिसूचना की तिथि से सभी स्थैतिक निगरानी दल (SST) कार्यरत हो गए है। जिलान्तर्गत विधानसभावार तीन-तीन कुल-9 चेक पोस्ट बनाए गए है, जहाँ पालीवार (8×3) कुल सत्ताईस (27) दलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उक्त पत्रकार सम्मेलन मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार के साथ साथ निर्वाची निबंधक पदाधिकारी, 218-मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र सह अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा, निर्वाची निबंधक पदाधिकारी, 216-जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा, निर्वाची निबंधक पदाधिकारी, 217-घोसी विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्ता श्रीमती अमु अमला, नोडल पदाधिकारी व्यय कोषांग सह राज्यकर आयुक्त, जहानाबाद, नोडल पदाधिकारी, आदर्श आचार संहिता सह सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी सहित सभी मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।


