31.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

सद्गुरु महर्षि मेंही सत्संग मंदिर के प्रांगण में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया

जगदूत न्यूज बेगुसराय बिहार से मनोहर कुशवाहा की रिपोट

बेगूसराय जिलान्तर्गत तेघडा प्रखण्ड के बरौनी नगर परिषद के दीनदयाल रोड स्थित सद्गुरु महर्षि मेंही सत्संग मंदिर के प्रांगण में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। जिसका मंच संचालन तुषार कुमार ने किया। मुख्य अतिथि डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि ” घर से सत्संग स्थल जाने में व्यक्ति जितना कदम चलता है, उतना ही अश्वमेघ यज्ञ के बराबर का फल प्राप्त होता है। ” मुख्य वक्ता गजेंद्र पोद्दार ने कहा कि ” मात्र ब्रह्म मुहूर्त मे ध्यान साधना करने से भगवान का दर्शन हो जाता है। विशिष्ट अतिथिगण पूनम आजाद, प्रभात कुमार, ओमप्रकाश पोद्दार, सीता देवी, रेणू देवी आदि संतों ने अपने प्रवचन एवं भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें