27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

समय की पुकार के सौजन्य से सैकड़ों ग्राम वासी देवना जैमरा मोसादपुर हरपुर के बीच कम्बल वितरण किया गया

बेगुसराय बिहार जगदूत न्यूज ब्यूरो चीफ मोहम्मद नबी आलम समय की पुकार के सौजन्य से सैकड़ो ग्राम वासी देवना जैमरा मोसादपुर हरपुर के बीच कम्बल वितरण किया गया । इस कम्बल वितरण के मुख्य अतिथि श्रीमती साजदा खातून ने कहा कि यह नया साल का सौगात है हर साल हम अपने भाइयों बहनो के बीच देते है । मो आलीम खान समाज सेवी ने कहा कि समय की पुकार संस्था लगातार 10 वर्षो से बेगूसराय में सामाजिक कार्य कर रही है । मैं संस्थापक और फाउंडर स्वर्गीय मो सालीम खान मुखिया के दिन याद करता हूँ । श्री महेश सिंह समाजसेवी ने कहा कि संस्था के अध्यक्ष मो मासूम खान अपने पिता के कदमो पर चलने का कार्य कर रहे है । हम सभी का आर्शीवाद उनके साथ है । मो नूरुद्दीन खान सचिव समय की पुकार ने कहा कि मो सालीम खान हमेशा के लिए अमर हो गए है । उनका स्थान हर गरीब गुरबा के दिलो में ताजा है । हमारा संस्था का हमेशा प्रयास रहता है की जरूरत मंदो के बीच कार्य करके उनको याद किया जा सके । मो मासूम खान अध्यक्ष समय की पुकार ने सभी का धन्यवाद किया और श्रीमती साजदा खातून पूर्व मुखिया द्वारा कम्बल वितरण किया गया । इस अवसर पर उपस्थित हुए मो मासूम खान अध्यक्ष समय की पुकार मो नूरुद्दीन खान सचिव श्री महेश सिंह मो आलीम खान समाज सेवी मो शमशाद खान अध्यक्ष राजद अल्पसंख्यक बीहट नगर परिषद मो गुड्डू खान राजद मोसादपुर पंचायत अध्यक्ष मो शाद खान श्री बलराम कुमार आदि दर्जनों गन्यमान व्यक्ति महजूद रहें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें