31.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

सामाजिक सोच के धनी व्यक्ति थे शिक्षक सरयू सिंह उर्फ गांधी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद कुछ लोग इस लोक से ऐसे जाते है जिनके याद में हजारों लोग बिलख पड़ते है 03 फरबरी के शाम जहानाबाद जिले के कुर्रे गांव में शिक्षक सरयू सिंह उर्फ गांधी जी कुछ इसी तरह इस धरा को छोड़ स्वर्ग लोग प्रस्थान कर गए थे जिनके याद में पूरा गांव यह कहकर बिलख पड़ा था “अब हमारे बच्चो के शिक्षा का क्या होगा “गांव वाले बताते है महंगाई के दौर में भी हजारों बच्चे बच्चियां को नाम मात्र शुल्क में विद्यादान कर लोगो के दिलो में अमर हो गए है गांधी जी ।लोगो द्वारा “गांधी जी” का उपनाम प्राप्त किए ,सरयू सिंह अपने कस्बे पंचायत के चार पीढ़ियों को ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर दसवी में सफ़लता दिलवा चुके थे।जहां आज लोगो में संस्कारित शिक्षा की कमी को दूर करने की प्रयास दुहाई मात्र रह गई है वही गांधी जी अपने पंचायत के हजारों लड़के लड़कियों को शिक्षा के साथ साथ अखिल गायत्री परिवार के तत्वाधान में दीप यज्ञ आयोजित कर बच्चो को अध्यात्म से जोड़ सामाजिक बदलाव को सपने को साकार करने में एकल प्रयास किया करते थे।गांव वाले बताते है गांधी जी द्वारा पढ़ाए गए सैंकड़ों विद्यार्थी आज सफलता के सबसे ऊंचे ऊंचे टहनी पर विराजमान हैं।वहीं आज भी ग्रामीण छात्र छात्राओं के साथ बाहर जाकर विद्यार्जन के मजबूरी पर इनके दौर को याद कर लोग इनके कमी को महसूस करते रहते है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें