*सुराजी छठ घाट पर गंगा आरती, स्वच्छता का दिया गया सदेश*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत में सुराजी छठ घाट पर गंगा स्वास्थ्य पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मानसी के बीडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा आरती की गई और गंगा-गंडक नदी की साफ-सफाई का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधि करते हुए बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि गंगा स्वास्थ्य पखवाडा का उद्देश्य लोगों को नदी की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी आस्था और जीवन का आधार है, इसलिए इसे स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी स्वच्छता अभियान को मजबूती से चलाया जा रहा हैं। लोगों को इसमें भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।


