24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

सैकड़ों कांग्रेसजनों के द्वारा माल्यार्पण किया

जगदूत न्यूज बेगूसराय बिहार से मो0 नबी आलम कि रिपोर्ट जीरोमाईल गोलम्बर अवस्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी के मूर्ति पर बेगूसराय जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अभय कुमार सिंह सार्जन जी,बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री शिवप्रकाश गरीब दास जी,जिला कांग्रेस कार्यक्रम क्रियान्वयन कमिटि के संयोजक श्री रामविलास सिंह जी,जिला कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री चुनचुन राय जी,नारायण सिंह जी,नंदकिशोर सिंह जी,संजय कुमार जी,शिवशंकर पोद्दार जी सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों के द्वारा माल्यार्पण किया गया और उसके बाद दिन के 1 बजे से 3 बजे तक आदर्श दिनकर ग्राम सिमरिया में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह जी के मूर्ति के सामने “मोदी सरकार के नौ साल,देश बेहाल”कार्यक्रम के तहत धरना एवं “पोल-खोल”कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष श्री अभय कुमार सिंह सार्जन जी ने कहा कि मोदी सरकार अपने नौ साल के शासन में देश को कंगाल बना दिया है,देश में विकास की गाड़ी रूक गयी है,चारों तरफ भय,भूख,भ्रष्टाचार और अराजकता की स्थिति पैदा हो गयी है,देश पर विदेशी कर्ज एक लाख करोड़ बढ़ गया है।उन्होंने उपस्थित लोंगो से 2024 में मोदी सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष श्री शिवप्रकाश गरीबदास ने कहा के मोदी सरकार के नौ साल जुमलेबाजी और छलावा का रहा।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के संयोजक श्री रामविलास सिंह जी ने कहा कि ऐसा कोई सगा नही,जिसे मोदी सरकार ने ठगा नही।
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार के नौ साल के शासन में गरीब और गरीब हुआ,अमीर और अमीर हुआ।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जिला कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री चुनचुन राय ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल के शासन में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुँचा,किसानों,मजदूरों की हालत बदत्तर हुयी,सामाजिक सौहार्द पूरी तरह से ध्वस्त हो गया,महिलाओं,दलितों,आदिवासियों,अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े,देश का लोकतांत्रिक ढ़ांचा तार-तार हो गया।
इस कार्यक्रम को इन लोगों के अतिरिक्त कांग्रेस नेत नंदकिशोर सिंह,नारायण सिंह,संजय कुमार,शशिशेखर राय,लखन पासवान,रजनीकांत पाठक,संजय सिंह,प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,ओमप्रकाश सिंह,बालेश्वर महतों,रामानुज कुंवर,कांग्रेस नेता हारुण रशीद,गुड्डु कुमार,रंजीत मुखिया,सुबोध कुमार,ऐहशान रिज्बी,गौरव कुमार,पुरूषोत्तम सिंह,अजीत कुमार,रामस्वारथ साह,यशवंत चौधरी,बद्री सिंह आदि ने संबोधित करते हुये मोदी सरकार के गलत नीतियों को उजागर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामविलास सिंह जी ने किया और संचालन श्री चुनचुन राय ने किया।शिक्षक नेता मिथिलेश झा जी का नाम भी संबोधित करने वालों में जोड़ दीजियेगा।

कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें