जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि पिछले लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन के लंबित 21 लाख रुपए के विपत्रों का डी.सी. बिल समायोजित करने का निदेश दिया गया।जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन का जांच किया गया तथा अवर परिवहन पदाधिकारी को शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया। विद्यालय द्वारा संचालित वाहनों का निबंधन कराने का निदेश दिया गया तथा वाहनों में आवश्यक सुविधाएं एवं सुरक्षा-व्यवस्था का जांच करने का भी निदेश दिया गया।निरीक्षण में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने के लिए बने हुए ट्रैक का निरीक्षण करने का निदेश अवर परिवहन पदाधिकारी को दिया गया । सड़कों पर अवैध रूप से वाहन लगाने वाले वाहन मालिक/वाहन स्वामी से जुर्माना वसूल करने का निदेश दिया गया। साथ ही नो-पार्किंग वाले स्थानों पर साइनेज लगाने का निदेश दिया गया।निरीक्षण में जिला पदाधिकारी द्वारा ऑटो के सुलभ परिचालन हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लिए परमिट रूट से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही ऑटो चालक का नियमित ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य मानक जांच करने का भी निदेश दिया गया। साथ ही ओवर लोडेड ऑटो पर भी कार्रवाई करने का निदेश दिया गया तथा अन्य ओवर लोडिंग वाहन पर भी कार्रवाई एवं जुर्माना वसूल करने का निदेश दिया गया। नियमित रूप से दो पहिया वाले वाहन चालकों का हैमिल्टन तथा ड्राइविंग लाइसेंस का जांच करने का भी निदेश दिया गया।निरीक्षण में पाया गया कि जिला परिवहन कार्यालय के कर्मियों द्वारा बायोमेट्रिक मशीन में अटेंडेंस दर्ज किया जा रहा है। निरीक्षण में जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि परिवहन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए। साथ ही कर्मचारियों को कार्य शैली में सुधार लाने का निदेश दिया।निरीक्षण में जिले में संचालित निजी एम्बुलेंस का निबंधन एवं अन्य सुविधाओं का जांच करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रर्वतन अवर निरीक्षक मो. इम्तियाज अहमद बिना किसी सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए, इसके लिए स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया।
स्थानीय गांधी मैदान अवस्थित जिला परिवहन कार्यालय, जहानाबाद का औचक निरीक्षण किया गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


