23.9 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

हर महीने बृद्ध पेंशन ,विधवा पेंशन को कांग्रेस पार्टी मांग करती है, की 1100 से बढ़कर ₹1500 करें

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार सरकार और मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी ने बरसों पुरानी मांग सामाजिक सुरक्षा पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन को बढ़ाया जाए ।इसको लेकर विपक्ष और खासकर कांग्रेस पार्टी ने सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठाने का काम किया बाद में महागठबंधन ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर हम हर महीने वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन को 1500 रूपये देगे। तब जाकर सरकार की नींद खुली फिर भी 1100 रुपए देकर ही जनता को ठगा गया। हम कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करते हैं कि इसे 1100 से बढ़ाकर 1500 रुपए करे ।इसको लेकर हम जनता के बीच जाएंगे और सरकार के जनविरोधी नीति से अवगत कराएंगे। जनता से आगामी विधान सभा चुनाव में महागठबंधन को भरी मतदान देकर बहुमत से सरकार बनाने की मांग करेंगे । महागठबंधन की सरकार बनने पर हर महीने 1500 रुपए पेंशन एवं सभी महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने खाता में दिया जाएगा । हम कांग्रेस के लोग जनता के सहयोग से बिहार के डबल इंजन की सरकार को हटाकर महागठबंधन का सरकार बनाएंगे ।मांग करने वालों में जिला कांग्रेस कमिटी जहानाबाद के अध्यक्ष इस्तियाक आजम , कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर , प्रवक्ता प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह,पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर खलील अंसारी ,पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी ,कन्हाई शर्मा, प्रेम कुमार ,रामजी प्रसाद ,नवीन शर्मा, प्रोफेसर योगेंद्र यादव , कामरान हुसैन,अशोक प्रियदर्शी , संजीव कुमार,चंद्रिका प्रसाद मंडल ,बेसिमुलहक रुस्तम ,तबरेज आलम, मनोज कुमार,आबिद मजिद इराकी,अयूब अंसारी ,योगेंद्र शर्मा उर्फ योगा जी ,अनिल शर्मा ,सुरेन्द्र कुमार सिंह ,शिव शंकर सिंह,चितरंजन सिंह, सुनील सिंह ,ध्रुव केशरी ,शशिकांत शर्मा, सरवर सलीम ,गौरीशंकर यादव, जयशंकर शर्मा, दुर्गेश पाण्डे,नागेन्द्र चंद्रवंशी,गौतम कुमार सिंह,अंबिका यादव ,सुबोध शर्मा, रामनिवास राय,विकाश कुमार शामिल है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें