27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

हेडर -G.D कॉलेज बेगूसराय ने 78 रन से विजयी होकर अगले चक्र सेमी फाइनल में प्रवेश किया

जगदूत न्यूज बेगुसराय से जगदीप कुमार की रिपोर्ट बेगुसराय बलिया डंडारी प्रखंड के पुनर्वास मैदान तेतरी में मोo शमी अख्तर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट तेतरी प्रीमियर लीग 10 का आज चौथा क्वार्टर फाइनल मैच वीरपुर बनाम G.D.College बेगूसराय टीम के बीच खेला गया । G.D.College के कप्तान नंहे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । जिसमें G.D.College की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन बनाए ।जबाब में लक्ष्य को पूरा करने के लिए वीरपुर की टीम ने 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी ।इस प्रकार GD कॉलेज बेगूसराय ने 78 रन से मैच जीत गया। तो वही इस मैच के मुख्य खिलाड़ी बने मैन ऑफ द मैच G.D.College के खिलाड़ी दीपू को अजीत शर्मा ( लोजपा राम विलास IT सेल बेगूसराय के जिला अध्यक्ष ) के द्वारा दिया गया।आपको बताते चले कि दीपू ने अपने टीम के झोली में 25 गेंद पर 57 रन बनाए और 1 विकेट अपने और अपने टीम के लिए लिया ।अम्पायर की भूमिका में फंटूस , नीतीश राहुल। स्करोर विनोद शर्मा ।कॉमेंटेटर की भूमिका में साहेब शर्मा , मुकेश शर्मा,अमित सिन्हा,सेंटू मेहका थे।मौके पर टीपीएल अध्यक्ष रूपक शर्मा , भवेश, मिथुन कुमार,सेंटू शर्मा,जितेंद्र शर्मा रंजन कुमार एवं हज़ारो दर्शक ने मैच का लुफ्त उठाया।आपको बताते चले की 4 टीम जो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली क्रमशः डंडारी,शांति निकेतन बलिया,स्टार 11 खगड़िया,और GD कॉलेज बेगूसराय।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें