*जनता के आशीर्वाद से विकास, आगे भी जारी रहेगा काम: प्रभा देवी *
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे है।इसी को लेकर नगर पंचायत मानसी के वार्ड संख्या 5 के मटिहानी एवं जालिम बाबू टोला में करीब 12 लाख रुपये की लागत से बनी दो पीसीसी सड़कों का उद्घाटन मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने फीता काटकर विधिवत रूप से किए है। वही साथ ही मटिहानी के राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में कुएं का निर्माण 2 लाख 46 सौ 19 रूपये की लागत से जीर्णोद्वार का कार्य किए गया है। वही जानकारी के अनुसार बता दे कि जालिम बाबू टोला में मुन्ना यादव के घर से लेकर उमेश साह के घर तक करीब 5 लाख 3 हजार 61 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है।
वहीं मटिहानी में महंत यादव के घर से उपेंद्र यादव के घर तक करीब 7 लाख 28 हजार 460 रुपये की लागत से दूसरी पीसीसी सड़क बनाई गई है। उद्घाटन के बाद मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही वे इस पद तक पहुंची हैं और उसी विश्वास के साथ क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी विकास कार्यों की यह गति जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि लोगों की मूलभूत सुविधाओ सड़क, नाला और रोशनी को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित कार्यों को अब तेजी से पूरा किया जा रहा है। यदि जनता का सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा तो क्षेत्र में विकास की गति और तेज की जाएगी।वही मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा कि जनता ने पहली बार जिस भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाला निर्माण और प्रकाश व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है और आगे भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।वही मौके पर नगर पंचायत मानसी के उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की जरूरत थी और मुख्य पार्षद के नेतृत्व में लगातार योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जा रहा है। इधर नगर पंचायत मानसी के वार्ड नंबर पांच के वार्ड पार्षद सीता देवी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य होने से लोगों को काफी सुविधा मिल रही है और आमजन में खुशी का माहौल है। वही मौके पर वार्ड पार्षद सीता देवी, प्रतिनिधि विभुति कुमार यादव, कुंदन पासवान, संवेदक नवल यादव, रितेश यादव, वीरन यादव, डब्लू यादव, पुलकित यादव, मुन्ना यादव, रामबालक यादव, जवाहर यादव, नगरकर्मी युद्धिष्ठिर कुमार,उपेंद्र यादव,पन्नालाल यादव,मनोज यादव, घोलट यादव,विलास यादव, सालों यादव,पिंकी देवी,सुनीता देवी,चम्पा देवी,सर्जन देवी,आरती देवी समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


