जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
आज दिनांक 23जुलाई 2023 को पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य श्री राजेंद्र गुप्ता जी कल्पा गांव शहीद स्वo विजय सिंह जिला महामंत्री भाजपा के घर पर संताबना देने पहुंचे ।पटना में 13 तारीख को हुए प्रदर्शन में सरकार के इशारे पर पुलिसिया लाठीचार्ज से शहीद हुए जिला महामंत्री स्वo विजय सिंह जी के घर पर उनके परिवार वालों से मुलाकात की और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि बिहार पुनः जंगलराज की ओर जा रहा है । विधानसभा मार्च में बिहार सरकार के इशारे पर पुलिस ने जो बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया जिसमें जहानाबाद के जिला महामंत्री स्वर्गीय विजय सिंह शहीद हो गए। एवं सरकार के इशारे पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लीपापोती कर रही है। हम लोगो ने मांग किया है की हत्या की जांच न्यायिक हो। इनकी शहादत को हम जाया नहीं जाने देंगे और आने वाले दिनों में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आंदोलन और तेज होगी और आंदोलन तब तक चलेगी जब तक कि उन्हें सत्ता की कुर्सी से हटा नहीं देते , उन्होंने कहा की सरकार निरंकुश हो गई है और जो हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन शिक्षकों के लिए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कर रहे थे उस पर उन्होंने लाठीचार्ज करवाया जिसमें जहानाबाद जिले के महामंत्री विजय सिंह शहीद हो गए ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं । नीतीश कुमार मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की हत्या की है और अगर यह जंगलराज की सरकार लाठीचार्ज कर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं तो वह भूल जाएं हमारे कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और शहीद विजय सिंह के शहादत को हमारी पार्टी और हमारे कार्यकर्ता जाया नहीं होने देंगे और आने वाले चुनाव में इन्हें सत्ता से बाहर बिठाने का काम करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आपके परिवार के साथ पूरा भाजपा हमेशा खड़ी रहेगी और आप लोगों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है पूरी भाजपा आपके साथ है। इनके साथ पूर्व विधायक मनोज कुमार लोकसभा विस्तारक दुर्गेश चौबे पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार अवधेश जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय जिला महामंत्री अनिल ठाकुर जिला मंत्री ब्रजेश कुमार, विजय सत्कार, महेंद्र कुमार जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार जिला प्रवक्ता विनोद पाठक,मंडल अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, शुभम राज गौरव कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


