26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

21 सूत्री के मांगों के समर्थन में बिहार गृह रक्षा वाहिनी .कार्यालय से हड़ताली मोड़ तक पुन, सभा में तबदील

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद केन्द्रीय कमिटि बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ बिहार पटना के आवाहन पर जहानाबाद जिला इकाई के सभी गृहरक्षकों ने अपने 21 सूत्री के माँगों के समर्थन में सुबह 11:00 बजे से बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय जहानाबाद से शहर के मुख्य मार्ग अम्बेदकर चौक, बत्तीस भवरीया, अरवल मोड़ हेतु हुए स्टेशन के पास दुर्गा मंदिर तक सरकार के विरूद्ध नारा एवं सरकार के मनमानेपन रवैया पर नारा लगाते हुए पहुँचे एवं वहाँ से नारा लगाते हुए वापस समारणालय कार्यालय के हड़ताली चौक तक वापस आये एवं रैली सभा में तबदील हो गई। जिला के गृहरक्षकों ने एक साथ पुरजोर नारा लगाते हुए सरकार के विरूद्ध कई तरह के नारे लगाये अन्त में संघ के अध्यक्ष श्री मिथलेश्वर सिंह ने गृह रक्षकों को बताया कि हम लोगों का माँग जायज है। सरकार अपनी घोलमोल निति अपना कर इसे टाल-मटोल कर रही है। हम लोगों का माँग सरकार अगर नहीं मानती है, तो केन्द्रीय कमिटि के निर्देश आने पर पुनः आगे कि रणनीति तय होगी। मुख्या माँग इस प्रकार है।

(1) कर्त्तव्य भत्ता- पुलिस के समान महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत कर मेरा भत्ता दिया जाय।

(2) वर्दी भत्ता प्रति वर्ष दिया जाय।

(3) भुगतान के आधार पर प्रतिनियुक्त गृहरक्षकों का राशन भत्ता 100 रू0 प्रति दिन किया जाय।

(4) महिला गृहरक्षक का मातृत्व अवकाश दिया जाय।

(5) महिला गृहरक्षक के महिना में 4 दिन विशेष अवकाश दिया जाय।

(6) गृहरक्षकों को शत-प्रतिशत डियूटी दिया जाय।

(7) गृहरक्षकों का कमान बैठाकर नहीं काटने के संबंध में।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें