जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया यात्री सुरक्षा ड्युटी में तैनात आरक्षी सज्जन कुमार को खगड़िया स्टेशन पर ड्युटी के दौरान गाड़ी सं0 15903 अप को सही सही पास कराने के बाद निगरानी के क्रम में समय करीब 11.40 बजे खगड़िया स्टेशन के प्लेटफार्म सं० 01 पर एक गोल्डन रंग का VIVO कंपनी का पुराना इस्तेमाली मोबाईल लवारिस हालत में गिरा हुआ प्राप्त हुआ। जिसके संबंध में आसपास मौजूद यात्रियों से पूछा गया तो सभी ने उक्त मोबाइल के बाबत अनभिज्ञता जाहिर किया। जिसके बाद आरक्षी द्वारा आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी को अवगत कराते हुए उनके आदेशनुसार बरामद मोबाईल को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया। जहां निरीक्षक प्रभारी द्वारा जांच पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ कि बरामद मोबाईल इफ्त जहिर उम्र-39 वर्ष पे०-मो० असगर पता-हाजीनगर आसनसोल थाना-फैजेआम जिला-बर्द्धमान (प०बंगाल) का है जो आज दिनांक 13.01.2024 को खगड़िया स्टेशन पर गाड़ी सं0 15903 अप चढ़ रही थी, इसी दौरान मोबाईल गिर गया था। आरपीएफ खगड़िया द्वारा उक्त महिला यात्री के आरपीएफ पोस्ट खगड़िया आने पर उक्त बरामद मोबाईल को जाँच पड़ताल एवं उचित सत्यापन उपरान्त उसके स्वामी इफ्त जहिर को समक्ष गवाह सही-सहीं हालत में सुपुर्द किया गया। मोबाइल पाकर महिला यात्री ने खुशी जाहिर करते हुए आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम खगड़िया को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।
खगड़िया आरपीएफ ने लावारिस हालत में मिला मोबाइल, उचित सत्यापन कर उसके स्वामी इफ्त जहिर को समक्ष गवाह सही-सहीं हालत में सुपुर्द किया गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


