31.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

75वा गणतंत्र दिवस और शान से लहराया तिरंगा-शहीदों को किया गया याद

*गुजरात राज्य के वलसाड जिले की उमरगाम तालुका की सरीगाम जीआईडिसी क्षेत्र अंतगर्त सरीगामकी आरती ड्रग्स लिमिटेड कम्पनी के दोनों यूनिटमे
बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गया 75वा गणतंत्र दिवस और शान से लहराया तिरंगा-शहीदों को किया गया याद*

जगदूत न्यूज वलसाड -गुजरात से टंकप्रसाद दाहाल की रिपोर्ट

गुजरात राज्य के वलसाड जिले की उमरगाम तालुका के सरीगाम जीआईडीसी क्षेत्र अन्तर्गत के सरीगाम की आरती ड्रग्स लिमिटेड कम्पनी के दोनों यूनिटों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया 75वाँ गणतंत्र दिवस शान से तिरंगा लहराकर शहीदों को याद किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि मे आरती ड्रग्स लिमिटेड प्लोट नम्बर 211/213 यूनिट -टु मे सुरक्षा एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख आनन्द सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कम्पनी के वर्क्स मैनेजर श्री सचिन ताम्बे जी ने की।इस महान कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन एवं एचआर विभाग से श्री कमलाकर पाटिल और सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के राजभान सिंह ने की।सर्वप्रथम प्रमुख अतिथि आनन्द सिंह और वर्क्स मैनेजर श्री सचिन ताम्बे की अध्यक्षता में सहयोगी कमलाकर पाटिल जी के
करकमलों द्वारा नारियल अगरबत्ती व मिष्ठान्न के द्वारा तिरंगे झंडे का विधि-विधान पूर्वक पूजन किया गया।तत्पश्चात ध्वजारोहण किया व सलामी दी।उसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया व अमर शहीदों के नाम के जयकारे लगाये गये। कार्यक्रम की अगली कड़ी में समस्त अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त राजभान सिंह एवं एचआर विभागके कमलाकर पाटिल ने किया।
स्वागत सत्कार मे क्यूसी एवं लेबोरेट्री विभाग के प्रमुख एवं मेनेजर श्री संजय वारपे जी द्वारा प्रमुख अतिथि एवं अध्यक्ष जी का स्वागत सत्कार शाल,गुलदस्ता एवं फूल माला के द्वारा किया गया।इस पावन अवसर पर अध्यक्ष सचिन ताम्बे और प्रमुख अतिथि आनन्द सिंह और कार्यक्रम संचालन राजभान सिंह ने उपस्थित सभीको राष्ट्रीय पावन महापर्व 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।अपने भाषण में स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए
उन्होंने यह कहा की गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है।प्रतिवर्ष 26 जनवरी को यह पर्व मनाया जाता है।
26 जनवरी वो तारीख जब हमारा भारत में लोकतंत्र ने पहली बार जन्म लिया था।जिसने इससे पहले न जाने कितनी कुर्बानियाँ देखीं।बलिदानी और भारत माता के वीर सपूतों को अपने अमूल्य प्राण न्योछावर करते देखा।इसी दिन हमारा संविधान भी तैयार हुआ था।वो संविधान जिसकी शपथ लेकर देश की अदालतें फैसला लेती हैं।आज से 75 साल पहले साल 26 जनवरी 1950 को इसे गणतंत्र दिवस के रूप में चुना गया।
इस दिन से ही देश में भारतीय संविधान लागू हुआ तथा उसके नियमों के अनुसार कामकाज प्रारम्भ हुआ था।गणतंत्र दिवस समारोह में देश के लोग अपनी जाति,भाषा तथा धर्म भूलकर उत्साह से भाग लेते हैं।
तब से लेकर आज तक हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।और उन्होंने यह भी कहा कि हर नागरिक नियमों का पालन करते हुए अगर कोई काम करे तो वही स्वतंत्रता है।कोई भी व्यक्ति गलत कार्य करके अगर कहे कि मैं स्वतंत्र हूँ तो वह स्वतंत्रता नहीं कहलाती वरन वह स्वच्छन्दता कहलाती है।अतः हम सब भारत वासी एक हैं सब मिलजुलकर अच्छे काम करें तो अपने विकास के साथ साथ ग्राम,राज्य तथा देश का विकास होगा।उन्होंने समस्त आरती कंपनी के कर्मचारियों से अपील की कि देश की सम्पत्ति को अपना मानते हुए उसकी हिफाजत करें। जहाँ तक हो नुकसान होने से बचाने का प्रयास किया जाय।आइए हम वादा करें कि हम अपने बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।यह 26 जनवरी,2024 को 75वें गणतंत्र दिवस पर हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए अनगिनत बलिदानों को श्रद्धांजलि देते हैं और इसे पृथ्वी पर सबसे अच्छा,मजबूत और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए अपना भारत सर्वश्रेष्ठ बनाने की कसम खाते हैं-जय हिंद जय भारत जय वंदे मातरम्।इस अवसर पर सिक्योरिटी विभाग के प्रमुख टंकप्रसाद दाहाल,एचआर विभाग के नीरव पुनेटकर,अमितकुमार,टिंकू और कम्पनी के सम्पूर्ण विभाग के कर्मचारी गण मौजूद थे और आरती के यूनिट -वन से वर्कस मैनेजर विजयकुमार नायर,इंजीनियरिंग मैनेजर संतोष बनछड़े,पिंकेश ओझा, शिवाजी दावरे,एचआर से हर्षदभाई धोडी,राजेश नायक,संजय रूखी, मितुलभाई सोलंकी,राजेश पटेल एवं बड़ी संख्या मे कम्पनी के सम्पूर्ण विभागके कर्मचारी गण मौजूद रहे।
वलसाड के सरीगाम से रिपोर्टर टंकप्रसाद दाहाल

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें