24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

8 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये की लागत से बनाया सड़क, बन जाने से मानसी नगर पंचायत के जनताओं में खुशी में खुशी

*विकास हमारी पहली प्राथमिकता- प्रभा देवी*

*8 लाख 36 हजार 500 सौ रुपये की लागत से मुख्य पार्षद ने की पीसीसी सड़क का उदघाटन*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है, प्रभा देवी सबका सहयोग सबका विकास के साथ हम कार्य कर रही हुं, उक्त बातें मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने मानसी नगर पंचायत के वार्ड न०-12 में सत्संग भवन के बगल में बजरंग बली मंदिर से लेकर नरेश सिंह के खेत तक बनाये गये पीसीसी सड़क के उदघाटन उपरांत कही। प्रभा देवी ने बताई की वर्षों से लोगों का चलने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था, रोड निर्माण हो जाने से लोगों अब कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इधर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने बताया की पीसीसी सड़क 8 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये की लागत से बनाया गया है। सड़क बन जाने से लोगों में खुशी है। गोलू ने कहा की मानसी नगर पंचायत को पांच वर्षों के अंदर हर गली मोहल्ले में सड़क का जाल बिछा दिया जायेगा। इधर वार्ड पार्षद बुच्ची देवी ने कहा की मुख्य पार्षद प्रभा देवी के नेतृत्व में मानसी नगर पंचायत में विकास का कार्य तेजी से हो रहा है। बुच्ची देवी ने कहा की हमारे वार्ड में सड़क निर्माण होने से काफी लोग मुख्य पार्षद के कार्यों को सराह रहे हैं। मौके पर संवेदक वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सनमुन कुमार, प्रखंड जद यू अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, नितीश कुमार, हिमांशु कुमार, देवेश कुमार, कक्कु कुमार, नवीन पासवान, शिक्षक सतीश कुमार, निरंजन पासवान, बाबू साहब यादव, सहित स्थानीय सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें