24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

स्थानीय प्रशासन के मिली भगत से कोसी किनारे वारुण गांव के तेलीहार पंचायत के बाना मौड़ से दक्षिण मिट्टी कटाई कार्य किया जा रहा

JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर कोसी किनारे में जेसीबी मशीन से मिट्टी कटाई कार्य धरल्ले से हो रही है। लेकिन मिट्टी कटाई कार्य पर कोई भी अधिकारी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है। जबकि सरकार के द्वारा कोसी किनारे कटाव स्थल पर फ्लड फाइटिंग का कार्य चल रहा है। बताते चलें कि बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के बाना मौड़ से दक्षिण जेसीबी मशीन के द्वारा मिट्टी कटाई चल रहा था। वहीं दर्जनों ट्रैक्टर के द्वारा मिट्टी की ढुलाई हो रही थी। उक्त मामले में जब ग्रामीणों से पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर मिट्टी कटाई कार्य चल रही है। नाम नहीं छापने के शर्त पर दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि दबंग परवर्ती के व्यक्ति के द्वारा कोसी किनारे मिट्टी कटाई कार्य हो रहा है। वही बुद्धिजीवियों की माने तो मिट्टी कटाई कार्य स्थानीय प्रशासन के मिली भगत के कारण कोसी किनारे जैसे वारुण गांव अवस्थित एवं तेलीहार पंचायत के बाना मौड़ से दक्षिण मिट्टी कटाई कार्य किया जा रहा है। यदि छोटा पदाधिकारी मिट्टी से लदे ट्रैक्टर को पकरते हैं तो ड्राइवर का कहना होता है कि पदाधिकारी से बात कर लीजिए। जिस कारण भू माफियाओं की मनमानी चरम सीमा पर हो गई।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें