जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शहर के अम्बेडकर भवन,बलुआही में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक व अम्बेडकर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान की अध्यक्षता में समिति की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में अम्बेडकर भवन के अधीनस्थ भूमि को पैमाइश कराकर चहारदीवारी निर्माण व सौन्दर्यकरण कार्य कराने,अम्बेडकर भवन के नाम बिजली कनेक्शन लेने,अम्बेडकर भवन के विकास और बाबा साहब की प्रतिमा मार्वल पत्थर के बनवाने के लिए सहयोग राशि संग्रह करने,अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राऐं के लिए एससी छात्रावास निर्माण कराने,अनुसूचित जाति समाज में दहेज प्रथा और मृत्यु भोज का बहिष्कार करने,एससी के गरीब छात्र को उच्च शिक्षा प्राप्त करने एवं गरीब रोगी के इलाज के लिए सहायता देने तथा आगामी 21 सितम्बर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की जयंती समारोह की तैयारी को लेकर विचार- विमर्श हेतु समिति की अगली बैठक मथुरापुर में किये जाने के निर्णय के साथ गत 21 अगस्त को शहर में निकाले गए आक्रोश मार्च की समीक्षा की गई ।
बैठक में दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष सह जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,दलित सेना के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पासवान, सेवा निवृत अंचलाधिकारी सत्यनारायण पासवान,डॉ0 पुरातन गांधी,समिति के उपाध्यक्ष सेवा निवृत शिक्षक सुखनन्दन पासवान,समिति के चौथम संयोजक धनोज दास व संजीत कुमार आदि समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
अम्बेडकर भवन निर्माण समिति की अगली बैठक मथुरापुर में
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


