29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

स्वतंत्रता दिवस 2023 के आयोजन का पूर्व ,भ्यास

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

स्वतंत्रता दिवस 2023 के आयोजन का पूर्वाभ्यास आज स्थानीय गाँधी मैदान में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में किया गया। भारतीय स्वतंत्रता के 76 महनीय वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थानीय गाँधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रातः 08ः40 बजे कारगिल चौक पर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया जाएगा। साथ हीं स्थानीय अम्बेडकर चौक पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को भी माल्यार्पण प्रातः 08ः50 बजे करने के उपरांत स्थानीय गाँधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण प्रातः 08ः55 बजे किया जाएगा एवं प्रातः 09ः00 बजे झंडोत्तोलन कार्यक्रम होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09ः40 बजे समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन, विकास भवन में प्रातः 10ः00 बजे, अनुमंडल कार्यालय 10ः10, जिला परिषद कार्यालय 10:20 तथा पुलिस केंद्र में प्रातः 10ः30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।
पूर्वाभ्यास के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बी०एम०पी के जवान, जिला पुलिस बल-पुरुष, जिला पुलिस बल-महिला (डीएपी) तथा गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की प्रत्येक टुकड़ी का निरीक्षण किया गया एवं परेड के दौरान दूरी, लय तथा समन्वय बनाये रखने का निर्देश दिया गया। पूर्वाभ्यास में गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति भी दी गई।
मुख्य समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया है। जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन के पश्चात् जिले के महादलित टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अब्दुलबारी नगर भवन में अपराह्न 03:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें