*नवनिर्वाचित विधिज्ञ संघ के महासचिव प्रिर्यवर्त सिंह प्रियदर्शी ने कहा अधिवक्ताओं के समस्याओं के निदान के लिए अग्रणी भुमिकाओं का निर्वाहन करेंगे*
जेएनए/हरिशेखर यादव
गोगरी,खगड़िया.गोगरी विधिज्ञ संघ का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। वहीं कई मामले में चुनाव काफी दिलचस्प मोड़ में नजर आए। जेएनए के अनुसार विधिज्ञ संघ गोगरी का चुनाव मुख्यनिवार्ची पदाधिकारी शिवशंकर मिश्रा ने सह निर्वाचन पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार यादव व रामानंद साह के द्वारा निष्पक्ष ढंग से कराया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवारों में शिवशंकर चौधरी ने नलिनेश कुमार सिन्हा को 44 मत प्राप्त के वाद विजय घोषित किया गया। हलांकि संघ के अध्यक्ष पद के लिए नलिनेश कुमार सिन्हा को 81 मत, शिवशंकर चौधरी को 125 मत एवं विरेन्द्र कुमार यादव को 24 मत प्राप्त हुए ।
जबकि महासचिव पद के लिए प्रियर्वत सिंह निर्वाचित हुए वहीं उपाध्यक्ष के 3 पद के लिए पंकज कुमार मिश्रा, अनिमेष कुमार व सुबोध कुमार साह निर्वाचित घोषित हुए। चुनाव अधिकारी के अनुसार कोषाध्यक्ष पद पर मो, उमर, संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए सच्चिदानंद सिंह, विधानचन्द्र पासवान व हरिचन्द्र पटेल अंकेक्षक पद के 2 पदो के लिए राजीव कुमार एवं प्रेमशंकर मिश्रा निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों के घोषणा के वाद समर्थकों ने एक दुसरे को बधाई व फुल माला पहना कर अभिवादन करते दिखे . इधर नवनिर्वाचित संघ के महासचिव प्रिर्यवर्त सिंह प्रियदर्शी ने कहा सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से संघ को आगे बढ़ाने अधिवक्ताओं के समस्याओं के निदान के लिए अग्रणी भुमिकाओं का निर्वाहन करेंगे।


