*हमारी सरकार व जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की सहायता में कोई कमी नहीं करेंगी:शास्त्री*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया हिमालय के अन्तस्थल से निस्सृत परोपकारिणी मातृवत्सला पतित पावनी सुरसरिता साम्राज्ञी मातृस्वरूपिणी गंगा तथा बुढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि होंने के कारण खगड़िया सदर अंचल के रहीमपुर मध्य,रहीमपुर दक्षिणी एवं रहीमपुर उत्तरी पंचायत के क्रमशः चम्मन टोला, मोरकाही, बाबा टोला,कचहरी टोला, नन्हकू मंडल टोला, दुर्गापुर, कल्लर टोला,अम्बाडीह, तारतर ,मथार ,बरखंडी टोला, जंगली मंडल टोला करारी/बरारी, एकनियां, सोसाइटी टोला, इंग्लिश टोला,नया टोला सोनवर्षा, रहीमपुर चरखुट्टी,पचखुट्टी, सहनी टोला,कुर्मी टोला, रविदास टोला रहीमपुर, कुम्हरचक्की एवं चौधरी टोला आदि पूर्णरूपेण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को खगड़िया के माननीय सांसद श्री राजेश वर्मा जी के सांसद प्रतिनिधि श्री प्रोफेसर डॉ0 पवन जयसवाल जी, लोजपा आर जिला अध्यक्ष श्री शिवराज यादव जी, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,लोजपा आर के प्रदेश महासचिव श्री रतन पासवान जी, जदयू नेता श्री मनोज कुमार सिंह जी एवं मेरे छोटे भाई लोजपा आर के जिला प्रवक्ता सह खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि श्री मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह जी संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर बाढ़ की विभिषिका से त्रस्त-पस्त त्राहिमाम परिवारों,पशुपालकों व किसानों से मिलकर उनके दुखदायी आपदा स्थित से रू-ब-रू हुए और सरकार व जिला प्रशासन स्तर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कराने के साथ जगह-जगह कम्यूनिटी किचन, चलंत शौचालय व्यवस्था, शुद्धपेयजल के लिए चापाकल गड़वाने, यातायात के लिए पर्याप्त नाव परिचालन कराने,पलोथीन सीट,शिशुओं के लिए दुध,स्वास्थ्य शिविर,गर्भवती महिलाओं के सुख-सुविधा का ख्याल रखने,मवेशियों के लिए सुखा चारा उपलब्ध कराने, किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने तथा एमडीआर एफ व एसडीआरएफ के जवानों के साथ आपदा मित्र को जगह जगह प्रतिनियुक्ति सहित तमाम आवश्यक सहायताएं उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक कदम उठाये जाने का आश्वासन दिया गया।इस बाबत माननीय सांसद श्री राजेश वर्मा जी के द्वारा आदरणीय जिला पदाधिकारी,खगड़िया श्री अमित कुमार पाण्डेय जी को एक पत्र भी दिया गया है।ऐसी आपदा की घड़ी में हमारी सरकार और जिला प्रशासन काफी संवेदनशील हैं।बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा।


