जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया प्रदेश कार्यालय पटना में श्री प्रिंस कुमार जो कि खगड़िया के आवास बोर्ड वार्ड नंबर 34 के निवासी जो की वर्तमान नगर परिषद् खगड़िया चेयरमैन का चुनाव भी लड़ चुके है जो की भूतपूर्व सैनिक भी है।इनको बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश कार्यालय पटना में डॉ लाल जी मेधांकर (केन्द्रीय प्रदेश प्रभारी,बसपा बिहार) ,एडवोकेट सुरेश राव (केंद्रीय प्रभारी बिहार ), बलिराम प्रसाद पूर्व प्रदेश प्रभारी बिहार बसपा एवं प्रदेश अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी के श्री शंकर महतो तथा पार्टी के सभीं गणमान्य व्यक्ति द्वारा जिला खगड़िया के बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष के पद से सुशोभित एवं मनोनीत किये गये है। जिससे कि जिला भर में बहुजन समाज पार्टी के द्वारा जनहित में सुचारू रूप से कार्य हो सके एवं जनता की सेवा में सभागिता निभाते रहेंगे l
यहीं पर खगड़िया के बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनमानस में बहुत ही हर्षोल्लास देखा जा रहा है
माननीय प्रिंस कुमार जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी खगड़िया ने बताया की मैं हमेशा जनता के हित में काम करता रहूंगा और हर सुख दुख में सहभागिता निभाने का भरपूर प्रयास करूंगा एवं संगठन को मज़बूत करने का काम करूँगा।
वहीं पर खगरिया ज़िलावासीयो ने श्री प्रिंस कुमार पूर्व सैनिक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया साथ में बहुजन समाज पार्टी पूर्व ज़िला अध्यक्ष श्री विवेकानंद पोद्दार जी ,प्रखण्ड अध्यक्ष खगड़िया के अमर दीप राम जी ,अलौली प्रखंड अध्यक्ष श्री सिकन्दर राम ज़िला प्रभारी इंद्र भूषण पासवान , ज़िला जोन इन चार्ज धर्मेन्द्र राम , लोकसभा प्रभारी डॉ श्याम सुंदर सत्यार्थी, अरविंद दास,गणेश कुमार ,बसपा लोकसभा पूर्व प्रत्याशी रमाकान्त चौधरी,शैलेंद्र राम अभय कुमार राम ,दीपक दास,रवि कुमार जायसवाल,जवाहर सिंह ,प्रदीप सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता को एक सुयोग एवं कर्मठ लग्नशील नेता मिला है ।जिससे कि खगड़िया जिला बासी को काफी मदद पहुंचाने का काम करेंगे।
अंत में श्री प्रिंस कुमार पूर्व सैनिक बहुजन समाज पार्टी खगड़िया जिला अध्यक्ष ने धन्यवाद देते हुए हार्दिक दिल से अभिवादन स्वीकार किया और जिलावासियों को धन्यवाद दिए ।








बहुजन समाज पार्टी के नये ज़िला अध्यक्ष बने , प्रिंस कुमार (भूतपूर्व सैनिक)
सम्बंधित खबरें
LEAVE A REPLY
नई खबरें



नहीं ना दे रहे हैं
Ok