36.4 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

जिले के कोचिंग संस्थान के निबंधन के संबंध में आहूत बैठक

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले में संचालित कोचिंग संस्थान के निबंधन के संबंध में जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई । बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी खगड़िया द्वारा बताया गया कि इस जिले के अंतर्गत कुल 103 कोचिंग संस्थान संचालित हैं लेकिन अब तक मात्र 22 कोचिंग संस्थान के निबंध हेतु ही आवेदन प्राप्त हुआ है जिसे संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा गया है। दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को जांच कर एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक निर्णय लिया गया की जो कोचिंग संस्थान के संचालक निबंध हेतु अभी तक आवेदन जमा नही किए हैं वो अपना आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में दिनांक 27 अगस्त 2023 को शाम 4:00 बजे तक जमा करें , उक्त निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। तथा वैसे कोचिंग संस्थान के संचालक जो निर्धारित तिथि एवं समय तक निबंध हेतु अपना आवेदन जमा नहीं करते हैं तो उक्त कोचिंग संस्थान के संचालक के विरुद्ध बिहार कोचिंग संस्थान नियंत्रण एवं विनिमन अधिनियम 2010 के अंतर्गत संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।बैठक में जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पाण्डे के अतिरिक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी खगड़िया श्री कृष्ण मोहन ठाकुर, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अमित अनुराग एवम कोचिंग संस्थान के संचालक उपस्थित हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें